प्रधानमंत्री ने पदमश्री डी प्रकाश राव के निधन पर जताया शोक, चाय बेचकर शिक्षा की अलख जगाते थे राव
Sanjeevni Today
2021-01-13 21:22:26
समाज सेवा के लिए पदमश्री से सम्मानित डी प्रकाश राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है।
समाज सेवा के लिए पदमश्री से सम्मानित डी प्रकाश राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि प्रकाश राव के निधन से दुखी हूं। उनके उत्कृष्ट कार्यों से लोगों हमेशा प्रेरित होते रहेंगे। उन्होंने सही मायने में शिक्षा को सशक्तिकरण का माध्यम समझा था। कुछ साल पहले उनसे मेरी मुलाकात हुई थी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।
ओडिशा के कटक के रहने वाले डी प्रकाश राव चाय बेचते थे। उससे कमाए हुए पैसों से वे गरीब बच्चों को पढ़ाया करते थे। करीब 70 बच्चों की पढ़ाई का खर्च वे वहन करते थे। इसके अलावा अस्पतालों में कई बार जरुरतमंदों को खून भी दान कर चुके हैं। समाजसेवा के लिए उऩ्हें साल 2018 में पदमश्री सम्मान से नवाजा गया था।