बॉलीवुड के मशहूर कलाकार इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम आने वाले दिनों में एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की फिल्म का नाम मुंबई सागा है। जिसका ऐलान काफी समय पहले ही मेकर्स ने कर दिया था। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। अब फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया। कुछ समय पहले ही फिल्म के कलाकारों और मेकर्स ने रिलीज डेट का खुलासा किया है। बता दें कि, इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ समय पहले ही फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान किया है। अगर बात करें फिल्म मुंबई सागा के पोस्टर की तो इसमे अभिनेता जॉन अब्राहम बैक साइड से नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वो पीठ दिखाते हुए हाथों में बंदूक लिए हुए नजर आ रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा होने वाली है। जिसमें अभिनेता जॉन अब्राहम गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा और कई कलाकार नजर आएंगे। जिसमें सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, समीर सोनी और महेश मांजरेकर सहित कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। फिल्म मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। जिसका बैकग्राउंड 80 और 90 के दशक वाला होने वाला है। इसके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम आने वाले दिनों में सत्यमेव जयते 2, अटैक और एक विलेन 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।