बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रवि किशन ने अपनी कई फिल्मों में दमदार अभिनय का परिचय करवाया है। उनकी फिल्मों को लोग देखना पसंद करते हैं। अभिनेता ने कई बार अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। जब-जब अभिनेता रवि किशन किसी किरदार के रूप सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए हैं तब तब लोगों का बेशुमार प्यार मिला है। अब एक बार फिर से रवि किशन एक अलग ही अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया भर में आध्यात्मिक जगत में भारत के गुरु आचार्य रजनीश का नाम काफी ज्यादा विवादों में रहा है। आचार्य रजनीश को लोग ओशो के नाम से जानते हैं। ओशो पर एक नहीं बल्कि कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। इसके अलावा कई शॉर्ट फिल्मों का भी निर्माण किया जा चुका है। अब इस पर आधारित एक फिल्म का निर्माण होने जा रहे है जिसमे आचार्य रजनीश का किरदार बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रवि किशन निभाने वाले है। फिल्म में ओशो की जिंदगी के कई विवादों को भी दिखाया जाएगा। जिसका फिल्म में उनकी जिंदगी के सफर दुनिया भर में मशहूर होने के बाद अमेरिका में सरकार से विवाद जैसे महत्वपूर्ण घटना और विवादों को दिखाया जाएगा। अभिनेता रवि किशन ने पर बात करते हुए कहा कि, जब आपको ऐसी पर्सनैलिटी का किरदार निभाने के लिए कहा जाता है जो न केवल विवादित है बल्कि पॉपुलर भी है तो बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। ओशो का किरदार निभाने के लिए उनकी किताबें पढ़ने के अलावा काफी रिसर्च करनी पड़ी है। इससे ये साबित हो रहा है कि अभिनेता रवि किशन ने अपने इस किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए काफी मेहनत की है। इसके अलावा उन्होंने अपने लुक पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया है। अभिनेता रवि किशन का किरदार भी सामने आ चुका है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीर में अभिनेता रवि किशन बिल्कुल ओशो के रूप में नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेता की आंखें भी बिल्कुल ओशो की तरह दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।